1 अक्टूबर 2024 - 17:28
ईरान की धमकी, इस्राईल ने कोई हरकत की तो अंजाम और बुरा होगा

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने इस्राईल की ओर दर्जनों मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अगर इस्राईल ने जवाबी कार्रवाई की तो तेहरान की प्रतिक्रिया अधिक घातक और विनाशकारी होगी।

अपने शहीद कमांडर के इंतेक़ाम में इस्राईल पर सैंकड़ों मिसाइल दाग़ने वाले ईरान ने साफ़ कहा है कि अगर ईरान के हमलों के जवाब में इस्राईल ने कोई हरकत की ईरान इस से बड़े पैमाने पर हमला करेगा।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने इस्राईल की ओर दर्जनों मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अगर इस्राईल ने जवाबी कार्रवाई की तो तेहरान की प्रतिक्रिया अधिक घातक और विनाशकारी होगी। 

हिज़्बुल्लाह चीफ सय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अवैध राष्ट्र इस्राईल की ओर से लेबनान में हमले के बाद अब ईरान ने उस पर बैलिस्टिक मिसाइल से जवाबी कार्रवाई की है। ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च होने की पुष्टि खुद ज़ायोनी सेना ने भी की है।